जैन मिलन के चुनाव में वीर रानू और वीरांगना में श्रीमति सुरक्षा बनी अध्यक्ष ने ली शपथ।

 

जैन मिलन के चुनाव में वीर रानू और वीरांगना में श्रीमति सुरक्षा बनी अध्यक्ष ने ली शपथ।

 

 

 

 शाहगढ । भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की शाहगढ शाखा के एक वर्षीय जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला के चुनाव पारस विहार स्थित कार्यालय में संपन्न हुए। अध्यक्षता डॉ अशोक जैन ने की , महावीर वंदना के साथ वार्षिक गतिविधियों और आय व्यय के विषय में चर्चा हुई। इसके बाद चुनाव प्रभारी मनीष विद्यार्थी द्वारा सभी के विचार विमर्श से जैन मिलन महिला एवं पुरुष चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जैन मिलन 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित हुए संरक्षक वीर डॉ.अशोक जैन,अध्यक्ष वीर रानू जैन,

 मंत्री वीर राकेश सातपुर,कोषाध्यक्ष वीर प्रकाश अदावन ,प्रचार मंत्री सोनू और नयन जैन एवं

 जैन मिलन महिला संरक्षक वीरांगना श्रीमती नेहा जैन, श्रीमती रचना सेठ,अध्यक्ष श्रीमती सुरक्षा जैन,मंत्री श्रीमती प्रीति जैन दलीपुर,

 कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनिका जैन, प्रचारमंत्री श्रीमती प्रीति खटोरा, ने शपथ ली। चुनाव प्रभारी मनीष विद्यार्थी ने जैन मिलन के विषय में बताया कि जैन मिलन कि देश में 1450 शाखाएं हैं और 24 क्षेत्र जिसमें क्षेत्र क्रमांक 10 की नवनिर्वाचित शाखा को वर्ष में तीन क्षेत्रीय कार्यकारिणी एवं एक क्षेत्र संपन्न सम्मेलन और एक राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी सहभगिता देना जरूरी है,इसके अलावा जैन मिलन के समय समय पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल हों ताकि समाज का जुड़ाव एवं धर्म की प्रभावना होती रहें।

 

फो

टो सहित