मल्लखंब प्रतियोगिता में शाहगढ़ की बेटी कनिष्का को मिला गोल्ड मेडल।

 

 मल्लखंब प्रतियोगिता में शाहगढ़ की बेटी कनिष्का को मिला गोल्ड मेडल।

 

शाहगढ़ । बड़नगर,रूनीजा में आयोजित प्रथम ग्रामीण एकदिवसीय राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता में मप्र की 12 टीमों के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शामिल शाहगढ़ के स्वर्गीय इंदु चौरसिया की बेटी कु कनिष्का चौरसिया और अमित अहिरवार इन दोनों ने समूचे मप्र में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता, और अपने नगर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।