कोषालय अधिकारी द्वारा भण्डार क्रय नियम, वित्तीय संहिता एवं कोषालय संहिता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 

कोषालय अधिकारी द्वारा भण्डार क्रय नियम, वित्तीय संहिता एवं कोषालय संहिता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 

 

शाहगढ़।सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को जिला कोषालय सागर द्वारा कोषालय संहिता, वित्तीय संहिता एवं भण्डार क्रय नियम के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी शशिकांत पौराणिक द्वारा वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा संबंधित प्रारूपों की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस प्रशिक्षण में जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) एवं लेखापालों ने उपस्थित रहकर वित्तीय विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण में अनिल पाण्डेय (सिस्टम मैनेजर), संजय सोनी (एटीयू), गोविन्द अहिरवार, राजदीप शुक्ला सहित अन्य कोषालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया