भावांतर योजना का लाभ लेने ट्रैक्टर की कतार में खड़ा ट्रक का मालिक भी निकला किसान।


भावांतर योजना का लाभ लेने ट्रैक्टर की कतार में खड़ा ट्रक का मालिक भी निकला किसान।

शाहगढ़।भावांतर योजना के तहत मंडी में किसान द्वारा ट्रक से सोयाबीन लाने पर सोमवार को तहसीलदार जीसी रॉय द्वारा जांच की गई। जानकारी अनुसार शाहगढ़ कृषि उपज मंडी में चल रही भवंतर योजना के तहत सोयाबीन की व्यापारियों द्वारा खरीदी की जा रही है ट्रेक्टर ट्राली की कतार में सोयाबीन से लदा खड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक को देखने भीड़ जमा हो गई। भीड़ से अज्ञात किसी व्यक्ति ने तहसीलदार जीसी रॉय और मंडी सचिव जीएल अहिरवार को किसी बाहरी ट्रक का कृषि उपज मंडी में भावांतर योजना की कतार में खड़ा होना बताया। हरकत में आए स्थानीय प्रशासन ने फोरन ही कतार में खड़े ट्रक के मालिक चालक की जानकारी और कागजात की जांच की गई। जांच में बगरोधा निवासी किसान रामसिंग यादव का सोयाबीन और ट्रक के मालिक भी वही होना पाए गए ,ट्रक के अंदर भरा हुआ करीब ढाई सौ बोरे सोयाबीन भी उन्हीं की कृषि भूमि का होना बताया गया जिसका पंजीयन कराया गया था जिसे भवांतर योजना के तहत मंडी में बेचने लाया गया था। आपको बता दें कि सख्ती से पता चलता है कि प्रशासन फर्जीवाड़े रोकने के लिए मंडियों पर कड़ी निगरानी रख रहा है।