रायपुर संत समागम से होकर शिवपुरी पोहरी अपने गांव लौट रहे कबीर पंथ के अनुयाई से भरा आयसर ट्रक पलटा।
हादसे में पति पत्नि की मौत, पांच हुए घायल ।
शाहगढ़। तिगोड़ा गांव के समीप स्थित मार्ग की घाटी पर भयानक सड़क हादसे में नवदंपत्ति की मौत हो गई ।
दरअसल, बैटरी से भरा आयसर ट्रक यूपी 80जेटी 3831 रायपुर से ग्वालियर की ओर आ रहा था, रायपुर के दमाखेड़ी में चल रहे कबीर पंथ गुरु श्री प्रकाश मुनि नाम साहब के संत समागम मेला से होकर अपने करीब सात सौ किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव जटवारा थाना पोहरी जिला शिवपुरी पहुंचने में लग रहे भारी किराया बचाने के चक्कर में ट्रक चालक के आग्रह पर एक ही परिवार आदि रिश्तेदार के करीब 12 लोगों को बैठा लिया। गुरूवार की दोपहर हीरापुर से वायपास टीकमगढ़ तिगोड़ा मार्ग से गुजर रहा अयसर ट्रक की गति तेज रफ्तार थी जैसे ही घाटी आई तो ट्रक ने संतुलन खो दिया और नीचे खाई में पलट गया, ट्रक के पीछे बैठें सभी लोग गिर पड़े और सभी लोग भरकम बैटरीयों के नीचे दब गए, वही कैबिन में बेठे दो लोगों को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला, हादसे में नव दंपती एक जोड़े की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हों गए, हीरापुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक से बाहर निकाला और सभी घायलों को शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया वहीं इलाज ट्रक का चालक हादसा होते ही ट्रक से कूदकर घटना स्थल से भाग गया।
....दस माह पहले हुई थी शादी...
रायपुर में संत समागम मेला चल रहा था पंथ गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब के अनुयायी मृतक सहित घायल सभी लोग प्रति वर्ष जाते थे, 22 वर्षीय मृतक पवन पिता प्रहलाद साख्य और 20वर्षीय सोना दोनों की शादी को अभी दस माह ही हुए, परिजनों के साथ नव दंपती को अपने गुरुदेव का आशीर्वाद मिलने से सभी उत्साहित थे, मृतक पवन और सोना दोनों ट्रक में रखी बैटरी के ऊपर लेटे हुए थे, अचानक ट्रक पलटने से बैटरी दोनों नव दंपती के ऊपर गिर गई और अंदरुनी चोट लगने से शाहगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। चिकित्सक का कहना है कि फिलहाल सभी घायल ठीक है, हालाकि मृतकों के शरीर में कही भी चोट के निशान नही मिले, उनके ऊपर भारी वजनी बैटरी गिरने और दबने से उन्हें अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गई, भैया लाल सांख्य ने बताया कि हम सभी ग्राम जटवारा थाना पोहरी जिला शिवपुरी के निवासी हैं हम अपनी पत्नी ज्योती शाक्य, नेता, रविन्द्र उम्र 05 साल, पुष्पराज उम्र 1 साल, बहिन मृतिका सोनावाई, बहनोई मृतक पवन शाक्य, मेरी बुआ काशीवाई शाक्य, बहनोई कल्यान, नीमा, आदर्श, रिंकू रोहित, छोटी बहिन सरता उम्र 10 साल, के साथ दामाखेडी जिला रायपुर छतीसगढ अपने घर से पंथ गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब सतगुरु का मेला देखने गये थे , वहा से अपने घर ट्रक क्रमांक UP80 JT 3831 में बैठकर आ रहे थे, गुरूवार की सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम तिगोडा के जंगल के मोड पर चालक की लापरवाही से ट्रक रोड किनारे खाई में पलट गया। जिसमें हम सभी लोग घायल हो गये।
.... नव दंपती की मौत और पांच लोग हुए घायल....
सोना शाक्य पति पवन शाक्य उम्र 20 साल, पवन पिता प्रहलाद शाक्य उम्र 22 साल की मौत हो गई वहीं नीमा बाई 18 बर्ष, काशी बाईं 60 बर्ष, कल्यान18 बर्ष, आदर्श 18वर्ष और सरिता 10बर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल टीकमगढ़ रिफर कर दिया ।
फोटो सहित


