जिले की आंगनवाड़ियों में हुआ विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम।  आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान..... जिला कार्यक्रम अधिकारी 

 जिले की आंगनवाड़ियों में हुआ विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम।

 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान..... जिला कार्यक्रम अधिकारी 


शाहगढ़।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सागर जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ECE) को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस पहल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया जाएगा तथा समुदाय में इन केंद्रों को एक प्रमाणिक शैक्षणिक आधार के रूप में स्थापित करने का प्रयास होगा और अभिभावकों को भी अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सागर जिला समेत शाहगढ़ क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मंगलवार को बाल चौपाल और बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई, परियोजना अधिकारी श्रीमती लीला चौधरी ने बताया कि जिन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पूर्ण कर ली है और अब विद्यालय में प्रवेश के पात्र हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को विधिवत विद्यारंभ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।   सामुदायिक सहभागिता के साथ आगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित शुरू हुए इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, प्राथमिक शाला के शिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिले की सभी आगनवाड़ी केंद्रों के  बच्चे जो 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों के विद्यालय प्रवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभाग को भी प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान प्राप्त होगी।

फोटो सहित