शाहगढ़ के डॉ. धनंजय तिवारी को एमपी पीएससी में मिला प्रथम स्थान ।  निरंतरता और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है.... डॉ धनंजय 

 

शाहगढ़ के डॉ. धनंजय तिवारी को एमपी पीएससी में मिला प्रथम स्थान ।

 

 निरंतरता और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है.... डॉ धनंजय 

 

 

 

 

 

 

शाहगढ़। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा घोषित चिकित्सा अधिकारी परीक्षा के परिणामों में क्षेत्र के होनहार युवा डॉ. धनंजय तिवारी (MD - रेडियोलॉजी) ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। डॉ. तिवारी ने समूचे प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान साक्षात्कार में सर्वाधिक 85 अंक प्राप्त कर सागर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गौरव और हर्ष का माहौल है।

......शाहगढ़ का गौरव बढ़ाया ...

डॉ. धनंजय तिवारी एक सुशिक्षित और प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि से आते हैं। वे प्रसिद्ध खनिज व्यवसायी रामेश्वर तिवारी के सुपुत्र और अधिवक्ता संघ शाहगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, संकुल प्राचार्य रविंद्र तिवारी एवं भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी के भतीजे हैं। रेडियोलॉजी में विशेषज्ञता (MD) हासिल करने के बाद अब सरकारी सेवा के माध्यम से प्रदेश की जनता की सेवा का संकल्प को पूरा कर रहे डॉ. धनंजय का मानना है कि निरंतरता और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और पूरे परिवार के अटूट सहयोग को दिया है।

उनकी इस सफलता पर शाहगढ़ के स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।

 

 

फोटो सहित