शाहगढ़ के डॉ आयुष्मान असाटी का एमपीपीएससी में चयन।

शाहगढ़ के डॉ आयुष्मान असाटी का एमपीपीएससी में चयन।

शाहगढ़ । एमपीपीएससी में चयनित हुए डॉ आयुष्मान असाटी ने शाहगढ़ क्षेत्र को गौरवंबित किया ,अब वह शीघ्र ही चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ मुकेश असाटी के पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर असाटी के भतीजे आयुष्मान अब जल्द से जल्द मेडिकल ऑफिसर बन कर अपनी सेवाएं शासकीय चिकित्सालय में देंगे , उन्होंने अपने माता पिता , गुरु जनों और परिजनों के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल कर नगर एवं परिवार को गौरांवित किया है।